खेकड़ा: ASP बागपत ने कोतवाली खेकड़ा और चौकी बड़ागाँव का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए निर्देश
Khekada, Bagpat | Mar 31, 2026 मीडिया सेल बागपत ने रविवार देर रात करीब 2:15 बजे बताया कि ASP बागपत प्रवीण सिंह चौहान ने थाना कोतवाली खेकडा व थाना क्षेत्रान्तर्गत पडने वाली चौकी बडागाँव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।