फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को जमकर पीटा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी में दबंगों द्वारा एक युवक को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।