हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा पकलोर में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित योगेश कुमार बिंद ने तहसील प्रशासन व पुलिस से शिकायत की, जिस पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अंकित श्रीवास्तव ने अवैध निर्माण रुकवा दिया। पुलिस ने भी स्थल पर पहुंचकर जांच की। बृहस्पतिवार 11 बजे पीड़ित ने जानकारी दी।