नाथनगर: नाथनगर कर्णगढ़ में हुआ रावण दहन, आतिशबाज़ी के साथ दिखा बुराई पर अच्छाई की जीत का दृश्य
नाथनगर स्थित कर्णगढ़ मैदान में गुरुवार रात विजयादशमी के अवसर पर परंपरा अनुसार भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। ठीक रात करीब आठ बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों में आग लगाई गई।