श्योपुर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने मंगलवार को शाम 04 बजे भारी बरसात से श्योपुर क्षेत्र के बत्तीसा, अट्टाइसा, सिपाड सहित कराहल, विजयपुर, वीरपुर राजस्व हलकों में पूरी तरह प्रभावित हुई हजारों हेक्टेयर धान सहित अन्य फसलों में संपूर्ण नुक़सान पर राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की है।