पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर रविवार शाम करीब चार बजे पत्थरबाजी की घटना हुई है। पत्थरबाजी की सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी और पुंदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि पत्थरबाजी की घटना को लेकर बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल और पुलिस ने कोई भी जानकारी साझा नहीं कर रही है।