बहराइच: बहराइच में युवक ने चौकी चौक के सामने बनाई भड़काऊ रील, सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बाइक की की सीज
बहराइच नगर के एक युवक ने चौकी चौक के सामने खड़े होकर भड़काऊ रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। रील के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ उसकी बाइक को भी सीज कर दिया है । नगर के व्यस्त घंटाघर इलाके में स्थित पुलिस चौकी चौक के सामने युवक ने आपत्तिजनक रील बनाकर उसे वायरल कर दिया । पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।