रतलाम नगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे कुंडाल गांव, विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
रतलाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रतलाम जिले के कुंडाल गांव पहुंचे और विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले को 125 किलोमीटर सड़कों, तीन डैम और तीन बिजली ग्रिड की सौगात दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।