बेगूसराय: 04 जून को बाजार समिति में सुबह 08:00 बजे से होगा लोकसभा चुनाव का मतगणना, DM ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
4 जून को सुबह 8:00 बजे से बाजार समिति परिसर में लोकसभा चुनाव का मतगणना होगा. इस बाबत डीएम रोशन कुशवाहा एवं सामान्य प्रेक्षक मो तैयब ने संयुक्त रूप से मतगणना स्थल बाजार समिति का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, गर्मी के चलते शुद्ध पानी की व्यवस्था, पंडाल, गाड़ी पार्किंग आदि के बारे में कई दिशा-निर्देश दिए.