उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय जु-जित्सु प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पन्ना जिले के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। पन्ना के चार होनहार खिलाड़ियों— विराज शर्मा, नव्या साहू, मनीष विश्वकर्मा और अनिकेत श्रीवास्तव ने अपनी तकनीक और ताकत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पन्ना का दबदबा कायम किया।