सरवाड़: उपखण्ड क्षेत्र के गोयला सहायक कृषि अधिकारी अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव सातोलाव में "नेशनल मिशन ऑन एडिवल ऑयल योजना" अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। सेवा निवृत्त सहायक निदेशक कृषि विस्तार परमेश्वर शर्मा ने राज्य में तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने, उन्नत किस्मों का बीज उपयोग करके उत्पादकता में वृद्धि बढ़ाने की जानकारी दी।