उज्जैन शहर: उज्जैन बना मध्यप्रदेश का नंबर 1 ऑटो मेला, 41500 से ज़्यादा वाहन बिके, 3 करोड़ की मर्सिडीज भी बिकी
40 दिवसीय वाहन मेले का समापन रविवार को हो गया। मेले में से इस बार पौने दो करोड़ से लेकर साढ़े तीन करोड़ से अधिक कीमत वाली मर्सिडीज बेंज भी बिकी।पिछले साल मेले में से 36225 वाहन बिके थे। इस बार के मेले में से 41538 वाहन बिके, यानी पिछली बार की तुलना में 5313 ज्यादा है। इस बार कुल 6958 टू व्हीलर, 32 हजार 548 फोर व्हीलर और 2032 व्यावसायिक वाहन बिके।