मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर मंगलवार सुबह रफ्तार ने एक बार फिर बड़ा हादसा कर दिया। ओवरटेक की लापरवाही में हुए दो अलग–अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसों के बाद बाईपास पर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।