बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की हुई भिड़त व्यक्ति हुआ घायल
अलीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई टेंपो में सवार पोस्ट ऑफिस में तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है । रोशन लाल पुत्र स्वर्गीय कडेराम निवासी बसंतपुर थाना सिरौली के रहने वाले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।