आपको बता दे जनपद अलीगढ़ की खैर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।