भिंड नगर: उमरी निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादिया नायाबरूबी पुत्री शब्बीर खान निवासी थाने के पीछे उमरी ने पुलिस को बताया। कि जाविद,खालिद ,अब्दुल समद, शाहजहां निवासी सत्यनारायण की टेकरी कटी घाटी ग्वालियर द्वारा फरियादिया को अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। तथा जान से मारने की धमकी दी जाती है।पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।