10 दिसंबर दिन बुधवार समय 4 बजे जनसंपर्क के माध्यम से जानकारी जारी करते हुएसहायक आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि जिले में बनाये गये 44 धान खरीदी केन्द्रो के माध्यम से 2199 किसानों से 12770.3 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है । उन्होने बताया कि कुल पंजीकृत धान कृषक की संख्या 27949 है । स्लाट बुकिंग की संख्या 18598 है ।