मनिहारी प्रखंड के धुरयाही पंचायत में गंगा नदी के भीषण कटाव से उत्पन्न हालात का जायज़ा लेने के लिए मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कटाव प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को संध्या 4 बजे बताया कि कटाव की गंभीरता को देखते हुए कहा कि धूरीयाही में कटाव निरोधी कार्य अत्यंत आवश्यक है। 15 करोड़ की राशि मिलते ही कार्य शुरू होगा।