मोहनपुर: श्री शंकर इंटर विद्यालय में टॉपर छात्रा संजू कुमारी का सम्मान, जिला स्तर पर नौवां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
मोहनपुर प्रखंड के श्री शंकर इंटर विद्यालय, रसलपुर में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाध्यापक जगन्नाथ यादव की अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय टॉपर व जिला में नौवां स्थान पाने वाली छात्रा संजू कुमारी को सम्मानित किया गया। वह धरनी पट्टी पश्चिमी पंचायत के वीरेंद्र राय की पुत्री हैं। शिक्षकों ने कहा कि ऐसी सफलता से विद्यालय का गौरव बढ़ता है।