कोल: रोरावर में उधार लिए पैसे चुकता न करने पर अधेड़ महिला को पड़ा भारी, दबंग ने मारपीट करते हुए ईंट से फोड़ा सिर
Koil, Aligarh | Jan 26, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के तालसपुर खुर्द से सामने आई है।जहां उधार लिए पैसे न चुकाने पर एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले दबंग ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला ने ईट मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए इलाका पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।