नूरसराय: लूट कांड में शामिल रहे नालंदा के टॉप-10 अपराधी को पुलिस ने जहानाबाद से किया गिरफ्तार
नूरसराय थाना की पुलिस ने लूट कांड और नालंदा जिला के टॉप 10 अपराधी को जहानाबाद से किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार के द्वारा गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी। उन्होंने कहा कि 6 /9 /2024 को थाना क्षेत्र से हिंदुस्तान युनि लीवर कंपनी का माल लोड ट्रक को लूट लिया गया था।