गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में छठ महापर्व के अवसर पर नदी, नहरों और तालाबों के घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाहपुर स्थित कुआनो नदी के कई घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कुरी बाजार के पास बलुआ घाट पर विशेष उत्साह का माहौल देखा गया।