कानपुर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कानपुर दौरे पर राम जानकी मंदिर पार्क में विद्यार्थी शाखा का किया निरीक्षण
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास का आज दूसरा दिन है। मोहन भागवत मंगलवार शाम 6 बजे राम जानकी मंदिर पार्क में विद्यार्थी शाखा का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर 170 लोगों के साथ शाखा में शामिल हुए। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने देश की सुरक्षा कौन करेगा हम करेंगे, भारत माता की जय के लगाए जा रहे नारे भी लगाए।