जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर 2:30 बजे बताया कि गरीबों के बेटी की शादी के लिए सस्ती दर पर सुंदर व आकर्षक उत्सव भवन मिलेगा। शासन की तरफ से जिले में उत्सव भवन बनाने का निर्देश है। प्रशासन ने उत्सव भवन के लिए सदर तहसील के मिड्ढा गांव में 6002 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराई है।