चाणोद गांव में रहने वाला 28 साल का विनोद वैष्णव जो वेटर का काम करता है। वह पैदल घर की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। घायल विनोद को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां उसका उपचार किया गया। हादसे में विनोद का एक पैर फेक्चर हो गया और कुछ दांत टूट गए।