बीकानेर: बीकानेर में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों का संकट गहराने लगा है, जिसका असर बीकानेर में भी दिख रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग अचानक बंद हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ लगने लगी है। कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है।