जसवंतनगर: ग्राम निलोई खेत के पास कोठरी में 78 वर्षीय वृद्ध किसान का जला शव मिला, हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी
जसवंतनगर के निलोई गांव में 78 वर्षीय मुन्ना लाल का जला हुआ शव खेतों के पास एक कोठरी में मिला। ग्रामीणों ने धुआं देखकर पुलिस को सूचना दी। कोठरी के दरवाजे पर खून के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।