झांसी: झांसी में 29 केंद्रों पर PCS प्री की परीक्षा हुई शुरू, 2 शिफ्टों में 12,466 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jhansi, Jhansi | Dec 22, 2024 झांसी में आज यानी रविवार को PCS प्री परीक्षा 29 केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। दो शिफ्टों में होने वाली इस परीक्षा में 12466 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल और पेपर लीक गिरोह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक-एक अभ्यर्थी की 3 से 4 मिनट तक चेकिंग की जा रही है। इसके बाद ही उसको परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा है।।