पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु ओवरब्रिज पर शनिवार की रात करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रॉन्ग साइड में खड़ी एक पिकअप वाहन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक बाल-बाल बच गया। चालक की पहचान निखिल कुमार के