इमामगंज थाने के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैनी गांव में छापेमारी के दौरान हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गुरुवार की शाम 6:00 बजे बताया कि पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी रहे योगेंद्र यादव को बुधवार की रात 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया है।