अररिया: अजमतपुर के पास अज्ञात वाहन ने सिटी रिक्शा में मारी टक्कर हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर हुई मौत
Araria, Araria | Mar 7, 2024 अररिया के बैरगाछी ओपी थाना क्षेत्र के अररिया जोकीहाट मार्ग अजमतपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने सिटी रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया. इस हादसे में सिटी रिक्शा पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. मृतक के युवक की पहचान रवि कुमार दास के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.