चंडी थाना क्षेत्र के सरमेरा बिहटा पथ पर भीमसेन बिगहा गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे खड़ी जेसीबी मशीन में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार पम्प कर्मी घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सत्य प्रकाश के रूप में हुई है। बता दें कि विष्णु पेट्रोल पंप के पास एक जेसीबी मशीन खड़ी थी जिसमे बाइक सवार युवक ने