नवाबगंज थाना क्षेत्र के फजीलपुर गांव के रईस अहमद की कल शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रईस अहमद कल देर रात बाइक से भाई इकरार अहमद को खाना देने के लिए हाफिजगंज जा रहे थे। तभी हाफिजगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।