बांसवाड़ा: कुशल बाग मैदान स्थित अंबेडकर भवन में शहरी सेवा शिविर का नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया अवलोकन
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को बांसवाड़ा शहर के कुशल बाग मैदान स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित शहरी सेवा शिविर का सोमवार दोपहर 12 बजे दौरा किया।इस दौरान उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लेते हुए लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आयुष्मानआरोग्य योजना लाभ दिया।