बिश्रामपुर: झगरूआ में मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, मौके पर कई लोग रहे मौजूद
जिले के विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 14 के झगरुआ में बीती रात अचानक 53 वर्षीय रामप्रसाद भुइया का लंबी बीमारी से निधन हो गया। सूचना मिलते ही पलामु के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। साथ ही दाह संस्कार के लिए विश्रामपुर नगर परिषद के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी संजय बैठा ने अपने निजी खर्च से लकड़ी की व्यवस्था भी कराई।