गांगड़तलाई में उपखंड स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं दलों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन कर शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं एकता का संदेश दिया।