गरखा: गरखा के पहाड़पुर में ज्वेलरी दुकान का दरवाजा उखाड़कर लाखों की चोरी
Garkha, Saran | Mar 28, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की रात दुकान का ताला तोड़कर और दरवाजे का कब्जा उखाड़ कर अंदर घुसे चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी का आभूषण और करीब 70 हजार रुपए नगद उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है।