गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP के निर्देश पर महिला पुलिस के द्वारा अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज व विभिन्न कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में की गई गश्ती
गया SSP आशीष भारती के निर्देश पर शुक्रवार को छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस के द्वारा गया शहर के अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज गया सहित विभिन्न कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जाकर गश्ती किया गया। इस दौरान महिला थाना की पुलिस के द्वारा अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज गया सहित विभिन्न कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में गश्ती की गई और छात्राओं से मिलकर हाल-चाल जाना गया।