भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की मुंगेर इकाई के तत्वावधान में सोमवार दोपहर एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत निजी स्कूलों में कार्यरत पुरुष एवं महिला चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद कर्मचारियों को राहत पहुंचाना था। कंबल पाकर कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस अवसर पर रेड क्रॉस के प