प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सांसद गजेंद्र सिंह पटेल बुधवार दोपहर को खरगोन पहुंचे। बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन से भेंट की। उन्होंने केंद्र सरकार का 100 दिन का रोड मैप और संसदीय क्षेत्र का एक्शन प्लान बताया।