बालोद: सड़क हादसे में निपानी के शिक्षक की मौत, स्कूटी से बोरसी जा रहे थे, पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
हल्दी निवासी विजय कुमार साहू शनिवार शाम अपने नए घर बोरसी लौट रहे थे। वे हल्दी से गैस सिलेंडर लेकर स्कूटी से लौटते वक्त शाम करीब 4.30 बजे पुलगांव थाना क्षेत्र के कोनारी और कुथरेल के बीच पहुंचे थे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वे निपानी हाईस्कूल में व्याख्याता के रूप में पदस्थ थे।