पौड़ी: प्रेक्षागृह में संक्रमण कहानी का मंचन, मध्यवर्गीय जीवन संघर्ष को अपने अभिनय से कलाकारों ने दर्शाया
Pauri, Garhwal | Sep 14, 2025 संक्रमण कहानी का मंचन संवाद आर्ट ग्रुप द्वारा स्थानीय प्रेक्षागृह पौड़ी में कामता नाथ द्वारा रचित कथा "संक्रमण" का मंचन किया गया। नाटक निम्न मध्यम वर्ग के संघर्ष और उनके जीवन में आने वाली परेशानियों, जिनका उसे रोज सामना करना पड़ता है, पिता पुत्र का टकराव, पिता का बेटे को बार बार टोकना ,गलतियां ढूंढना ,मां का विलाप बेहद सूक्ष्मता से नाटक में दर्शाया गया है।