भेलूपुर में तेज रफ्तार आई-20 कार खंभे से टकराई, चालक बाल-बाल बचा
Sadar, Varanasi | Feb 16, 2026 भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ग सिंह ढाबे के सामने सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित आई-20 कार सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।