झाझा: सिमुलतला रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक संख्या 36 में फंसा ट्रक, रेल परिचालन हुआ बाधित
Jhajha, Jamui | Jan 25, 2026 रविवार सुबह करीब 8 बजे सिमुलतला रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक संख्या–36 पर एक ओवरलोड ट्रक फंस जाने से रेल एवं सड़क यातायात करीब 40 मिनट तक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार चकाई की ओर से सिमुलतला आ रहा ट्रक फाटक पार करने के दौरान बीच में ही अटक गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला आरपीएफ क