गिरियक: पुरैनी गांव समीप दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत, दुर्गापुर समीप एनएच 20 को किया जाम
Giriak, Nalanda | Aug 18, 2024 गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव समीप दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की जहां मौत हो गयी, वहीं उसका भाई एवं तीन वर्ष की बच्ची जख्मी हो गयी. दोनों जख्मी को इलाज के लिये विम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया है. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने दुर्गापुर के समीप एनएच 20 को जाम कर दिया.