बाढ़ का पानी घुसने से प्राथमिक विद्यालय कारीसाथ अनुसूचित टोला को बंद कर दिया गया। आपको जानकारी के लिए बताते चले गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उदवंत नगर अंचल के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का स्कूल भी बाधित हो गया।