उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी में बाढ़ का पानी घुसा, आमजनों से लेकर पुलिसकर्मियों को हो रही है परेशानी
गंगा नदी के जलस्तर मे वृद्धि के बाद उदवंतनगर अंचल के अख्तियारपुर, पकड़रियाबर्ग व करीसाथ पंचयात के गांवो मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सबंध मे जब सीओ हरिकेश त्रिपाठी से जानकारी ली गईं तो उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी प्रवेश करने कि जानकारी है, पीड़ित गांवो का मुआयना कर हालत पर स्थिति बनाए हुए है।