लावालौंग: बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा चक्रवात से लावालौंग के किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, बारिश और हवा से धान बर्बाद
बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा चक्रवात का प्रभाव लगातार तीसरे दिन शुक्रवार शाम 5 बजे भी लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिला। चक्रवात के प्रभाव के कारण पूरे दिन भर बादल छाए रहे साथ ही साथ बौछारों के साथ बारिश होती रही। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिशों के कारण किसानों को भारी नुक्सान हुआ है। बारिश के कारण किसानों के खेतों में लगे धान की फसल बर्बाद ह