कटनी नगर: कटनी में जिला अस्पताल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, डेंगू नियंत्रण की शपथ दिलाई गई
जिला अस्पताल में आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आज 16 मई शुक्रवार दोपहर12 बजे जिला अस्पताल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डेंगू को नियंत्रण करने और बचाव की जानकारी दी गई। वही डेंगू नियंत्रण को लेकर शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम CMHO आरके अठ्या, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा,मलेरिया अधिकारी शालिनी नामदेव, मलेरिया निरीक्षक पीजे महार की उपस्थिति रही