राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव निवासी नवनीत कुमार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मोटरसाइकिल से नेशनल हाईवे होते हुए अकबरपुर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान डुबकी हसनपुर गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह बाइक चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे,इसी दौरान दुर्घटना हो गई।